- Hindi News
- एग्जाम की तैयारी 10 वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री बंटेगी
एग्जाम की तैयारी -10 वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री बंटेगी
रायगढ़|छत्तीसगढ़ माशिमंरायपुर द्वारा10वीं एवं 12वीं की परीक्षा के लिए सभी गैर स्थानीय परीक्षा केंद्रो को 13 फरवरी एवं स्थानीय परीक्षा केंद्रो को 14 फरवरी को गोपनीय सामग्री बांटी जाएगी। वर्तमान में सभी परीक्षा केंद्रो को उत्तर पुस्तिका एवं स्टिकर वितरित किया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रो के प्राचार्यों को नटवर स्कूल से उत्तर पुस्तिका एवं स्टीकर प्राप्त करने के लिए कहा गया है। इस वर्ष जिले में 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जिले के 36 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे।