पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिग्री कॉलेज कैंटिन का खुला टेंडर इसी सप्ताह से मिलेगा सेवा

डिग्री कॉलेज कैंटिन का खुला टेंडर इसी सप्ताह से मिलेगा सेवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|अब डिग्रीकॉलेज के छात्रों को चाय नाश्ते के लिए कॉलेज कैंपस से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही अधिक पैसे भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। दरअसल कॉलेज में छात्रों की बहुप्रतिक्षित कैंटीन की मांग सोमवार को पूरी हो गई। कैंटीन के लिए तीन संस्थाओं के द्वारा निविदा भरी गई, जिस पर किरण अनंत पतकी नामक संस्था को 13 हजार 950 रुपए प्रति माह किराए पर दिया गया है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने 11 माह का एग्रीमेंट भी कराया गया है। दो हजार स्टूडेंट्स वाले डिग्री कॉलेज में छात्रों को चाय नाश्ते के लिए कैंपस से दूर जाना पड़ता था। साथ ही उन्हें इसके लिए अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ते थे।





कॉलेज के प्रोफेसर डॉ मीनकेतन प्रधान ने बताया कि कॉलेज में कैंटिन की शुरुआत इसी सप्ताह से की जानी है। इसके लिए उन्होंने सारी औपचारिकता पूरी कर कैंटिन भवन सौंप दिया है। सिर्फ विद्युत कनेक्शन के लिए मीटर लगाना शेष है, जो कैंटिन संचालक द्वारा लगाया जाना है। छात्रों को यहां सभी प्रकार के खाद्य उत्पाद बाजार भाव से 25 फीसदी कम दाम पर उपलब्ध होंगे। वहीं पैकेट वाले अन्य खाद्य उत्पादों पर प्रिंट रेट से दिया जाएगा।