- Hindi News
- सीएसआर के शिक्षकों को मोनेट ने नहीं दी पगार
सीएसआर के शिक्षकों को मोनेट ने नहीं दी पगार
रायगढ़|सीएसआर मदसे भर्ती किए गए शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है। सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे शिक्षकों ने मोनेट प्रबंधन द्वारा अगस्त माह से पेमेंट नहीं मिल पाने की शिकायत की है।जिले के स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा उद्योगों को जिम्मा देकर सीएसआर के तहत शिक्षकों की भर्ती कराई थी। कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर मोनेट के सीएसअार के शिक्षकों ने वेतन नहीं मिल पाने की शिकायत की है और बताया है कि कंपनी ने उन्हे अगस्त माह के बाद से कोई भुगतान ही नहीं किया है।
लगातार टरकाए जाने के बाद अब इन शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। जिससे नाराज होकर इन शिक्षकों ने मोनेट प्रबंधन से वेतन दिलाने को लेकर शिकायत सौंपी हैं।