- Hindi News
- तीन दिनी राष्ट्रीय प्रशिक्षण में लिया भाग
तीन दिनी राष्ट्रीय प्रशिक्षण में लिया भाग
रायगढ़| छत्तीसगढ़राज्य ग्रामीण बैंक के डायरेक्टर राजेन्द्र अग्रवाल ने ग्रामीण विकास बैंक पर आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण में भाग लिया। यह आयोजन बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान लखनऊ ने किया था। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में उत्तरप्रदेश,छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड, पांडिचेरी, हिमाचल प्रदेश बिहार के विभिन्न बैंकों के डायरेक्टरों ने भी हिस्सा लिया।
इस प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक के बदलते स्वरूप, डायरेक्टरों के अधिकार एवं दायित्व, बैंक मे विभिन्न कागजात, जनधन योजना, व्यापारिक गतिविधियां एवं योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागी डायरेक्टरों से भी मिलने और वहां की बैंक के कामकाज और आर्थिक स्थितियों पर उनसे चर्चा हुई जिससे वहां के हालात को समझने का मौका मिला।