पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहे की रॉड से पिटाई करने पर युवक के सिर पर गंभीर चोट, मामला दर्ज

लोहे की रॉड से पिटाई करने पर युवक के सिर पर गंभीर चोट, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| नगरके स्थानीय बनियापारा निवासी मोक्ष गुप्ता ने जेलपारा निवासी सुभाष पटेल की बाइक छोड़ने जा रहे युवक को कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी।

पुलिस से सूचना अनुसार बनियापारा निवासी मोक्ष गुप्ता पिता मनोहर गुप्ता उम्र 28 वर्ष को 2-3 युवकों द्वारा ईंट एवं लोहे की रॉड से बेरहमी से मारपीट की गई। उक्त मारपीट से मोक्ष गुप्ता लहुलुहान हो गया और उसके सिर गंभीर चोंट आई। उक्त घटना में आसपास के लोगों द्वारा सारंगढ़ थाने में फोन कर सूचना दी गई, घटना स्थल पर पुलिस पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए और घायल युवक को सारंगढ़ अस्पताल में इलाज कराया गया। जहां युवक की रिपोर्ट पर सारंगढ़ थाने में बिज्जू पटनायक, अभिशांत पटनायक, लामेश, रामेश्वर निषाद मुखिया के नाम से धारा 341, 294, 506, 323, 34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त आरोपी अभी तक फरार बताया जा रहा है।