पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्वचा संबंधी और विटामिन की कमी वाले अधिक बच्चे मिले आंगनबाड़ी स्कूलों में

त्वचा संबंधी और विटामिन की कमी वाले अधिक बच्चे मिले आंगनबाड़ी स्कूलों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेचार महीने से स्वास्थ्य विभाग की टीम आरबीएसके तहत जिले के आंगनबाड़ी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है। इसमें चौकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, छह हजार से भी अधिक बच्चे विटामिन की कमी से पीड़ित है। इसके अलावा त्वचा संबंधी रोग, दंत रोग और खून की कमी और अतिकुपोषित वाले बच्चे बीमार पाए गए हैं। जिनका उपचार स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग की दो दो टीम हर ब्लाक के स्कूलों में आंगनबाड़ी स्कूलों के 0 से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की जांच की है। विटामिन की कमी सबसे ज्यादा 0 से लेकर 10 वर्ष के बच्चों में पाई गई है। एनआरएचएम के तहत केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम अगस्त 2014 से चला रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम दो दो टीम जिले के हर ब्लाक के आंगनबाड़ी स्कूलों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है। करीब 30 बीमारियों की जांच टीम कर रही है। नार्मल बीमारी पाए जाने पर मौके पर जांच कर इलाज किया जा रहा है। वहीं गंभीर पाए जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों जिला अस्पताल में बच्चों को उपचार हो रहा है। इस योजना के तहत जो बातें रही है। वहीं चौकाने वाली है। दरअसल, बच्चों में विटामिन की कमी अधिक मात्रा में पाई गई है। इससे बच्चों को समय में इलाज नहीं मिलने पर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इलाज किए जाने के बाद अब कुछ हद तक इस गंभीर समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

विटामिनस्रोत- चुकंदर,साग, ब्रोकली, साबुत अनाज, पनीर, गिरीदार फल, बटर, गाजर, मिर्च, डेयरी प्रोडक्‍ट, हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां, अंडा, बींस, राजमा, मीट, आम, सरसों, पपीता, धनिया, चीकू, मटर, कद्दू, लाल मिर्च, सी फूड, शलजम, टमाटर, शकरकंद, तरबूज, मकई के दाने, पीले या नारंगी रंग के फल, कोड लीवर ऑयल आदि। सावधानी- अत्यधिक विटामिन लेने से शरीर पर अनेक दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे कि सिरदर्द, देखने में दिक्कत, थकावट, दस्त, बाल गिरना, स्किन खराब हो जाना, हड्डी और जोड़ों में दर्द, कलेजा को नुकसान पहुंचना और लड़कियों में असमय मासिक धर्म। गर्भ के दौरान खास सावधानी अत्यधिक विटामिन ए, पेट में पलते बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।

विटामिन के उपयोग

विटामिनके उपयोग अच्छी सेहत के लिए यह सबसे मह्त्वपूर्ण विटामिन है। यह आंखों की रोशनी को तेज कर के उसकी मास पे