पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कनेक्शनों की जांच में चोरी के 18 मामले बने

बिजली कनेक्शनों की जांच में चोरी के 18 मामले बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| बिजलीविभाग ने अपने शहरी और ग्रामीण वितरण केंद्रों में संघन जांच के दौरान 18 प्रकरणों से कुल साढ़े पांच लाख वसूल किए। बिल भुगतान नहीं करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। जांच दल के सदस्यों ने 376 बकायादारों से 32 लाख रुपए वसूलने के लिए कनेक्शन काटे, तो 45 उपभोक्ताओं से 8.15 लाख की वसूल किए गए। जांच दल ने सभी चाेरी के मामलों को विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए संबंधित थानों में भी भेज दिया गया है। मंगलवार को विभाग ने किरोड़ीमल नगर, नंदेली, बरमकेला, सारंगढ़ वितरण केन्द्रों में संघन जांच के लिए 11 जांच टीम रवाना की। इस दौरान 6 अवैध पंप कनेक्शनधारी लोगों पर कार्रवाई की।



इनमें देवरी ग्राम से रोहित यादव, हरि प्रसाद यादव रेशम बाई सादव, जानकी बाई साहू, माहर सिंह कलगाटार पर कार्रवाई की गई।

वहीं अन्य 12 घरेलू कनेक्शनों में डायरेक्ट हुकिंग मीटर बायपास करने वालों पर विद्युत अधिनियम 2003 धारा 138 के तहत प्रकरण तैयार जुर्माना राशि वसूल किए गए। इस दौरान जांच दल में प्रमुख रूप से अधीक्षण अभियंता सीएस सिंह, ईई गुंजन शर्मा, बीएल वर्मा आरके राव, एई एसके साहू, बीआर साहू, डीजी गोसाई, एचएस राठौर, पीसी महानंदा अन्य कर्मचारी शामिल रहे।