- Hindi News
- परिवार नहीं लौटा इलाहाबाद से जांच अधिकारी भी हैं छुट्टी पर
परिवार नहीं लौटा इलाहाबाद से जांच अधिकारी भी हैं छुट्टी पर
जिलाआयुर्वेद अधिकारी निशि राठिया खुदकुशी करने के मामले में राज का पर्दाफाश नहीं हो पा रहा है। दरअसल, एक तरफ मृतिका का परिवार इलाहाबाद अस्थि विसर्जन से नहीं लौटे है।
वहीं दूसरे तरफ मामले की तस्दीक कर रही महिला अधिकारी भी छुट्टी पर चली गई है। इसकी वजह से मामले की जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले जिला आयुर्वेद अधिकारी निशि राठिया ट्रेन के सामने खुदकुशी कर ली थी। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें कार्यालय का काम पूरा नहीं कर पाने की वजह से खुदकुशी करने और इसमें उनके परिवार का कोई हाथ नहीं होने तथा उन्हें परेशान नहीं करने जैसी बातें लिखी गई थी।
चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की तस्दीक कर रही है। आरंभिक तौर पर पुलिस ने उनके कार्यालय के आलमारी को सील करने के अलावा उनके भाई उनके ड्राइवर के साथ जिला आयुर्वेद के तीन अधिकारियों का बयान दर्ज किया है। इसके आगे जांच नहीं हो पाई है। दरअसल, मृतिका का परिवार उनके अस्थि विसर्जन करने इलाहाबाद चला गया।
इधर मामले की जांच कर रही चक्रधर नगर थाने की महिला जांच अधिकारी भी छुट्टी पर चली गई है। इसके चलते मामले की जांच आगे नहीं बढ़ पाई है।