पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्पाद संस्थान पर हुए दो दिवसीय ट्रेनिंग में ग्रामीणों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

उत्पाद संस्थान पर हुए दो दिवसीय ट्रेनिंग में ग्रामीणों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| नाबार्डबाड़ी विकास कार्यक्रम पर सहयोग समित द्वारा दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तमनार में आयोजित किया गया। संस्था के सचिव एवं विषय विशेषज्ञ धर्मेन्द्र चौधरी, सीईओ, जितेंद्र देवांगन, प्रशिक्षक दीपक सिंह ठाकुर, कल्पना महंत, मीनाक्षी साहू तथा भावना साहू ने उत्पाद संस्थान की आवश्यकता, उद्ेश्य, गठन, संचालन, सदस्यता, प्रबंधन और क्रियान्वयन नाबार्ड के दिशा- निर्देशों तथा नाबार्ड की योजनाओं के बारे में उत्पादकों को विस्तृत जानकारी दी। दीपक सिंह ठाकुर ने प्रतिभागियों को सहकारी समितियों के पंजीयन, क्रियाकलाप एवं लाभ के बारे में बताया साथ ही कामधेनु आदिवासी दुग्ध सहकारी समिति कपरतुंगा सारंगढ़ के गठन, संचालन, उद्देश्य और उत्पादकों को इससे हो रहे आर्थिक लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की। जबकि दूसरे दिन इन्हीं विषयों में और भी विस्तार चर्चा की गई।