अधिवक्ता संघ करेगा घेराव
अधिवक्ता संघ करेगा घेराव
रायगढ़|गुरुवार कोअधिवक्ता संघ के सदस्यों ने कलेक्टर से मुलाकात कर न्यायालय में लिंक कोर्ट खुलवाने की मांग की है। अधिवक्ता संघ के सचिव ने बताया कि जिले में लिंक कोर्ट नहीं होने से कई मामलों के लिए पक्षकारों बिलासपुर जाना पड़ता है। यदि इसकी व्यवस्था जिला कोर्ट में कर दी जाए तो लिंक कोर्ट से न्याय प्राप्ति के लिए भटकने वाले लोगों को राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने रहे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का घेराव करने की घोषणा संघ के पदाधिकारियों ने की है।