- Hindi News
- बदहाली दूर करने उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
बदहाली दूर करने उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
रायगढ़| जिलेके स्पंज आयरन मेन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को एक बार फिर पत्र लिख कर जिले की औद्योगिक ईकाइयों के खस्ताहाल को दूर करने मदद मांगी है। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से पिछले दिनों भी रायपुर में मुलाकात की थी। पत्र में लिखा गया है कि लंबे समय से जिले के उद्योग बदहाली से जूझ रहे हैं।
मंदी की मार के साथ ही कच्चे माल की कमी के कारण इकाइयां चलाना मुश्किल हो रहा है। मासिक मजदूरी और तनख्वाह देने में दिक्कत खड़ी हो रही है। रोजमर्रा के खर्चों की भी परेशानी है। साथ ही संघ के सदस्यों ने लिखा है कि मंदी और आर्थिक संकट से जूझने के कारण कर्मचारी अधिकारियों की छंटनी करना मजबूरी होगी। अगर ऐसे में जो जटिलताएं पैदा होंगी उस पर भी शासन उद्योगों की मदद करें। संघ ने डा. रमन से अपील की है कि जिले की औद्योगिक बदहाली को दूर करने के लिए राहत दी जाए। जल्द से जल्द मदद की जाए ताकि उद्योग सामान्य रूप से चल सकें।
ऐसा होगा तो केवल संचालक कर्मचारी बल्कि उद्योगों से जुड़े लोगों की मुश्किलें दूर होंगी। कि पिछले लंबे समय से जिले के उद्योग मंदी की चपेट में हैं। कोयला उपलब्धता के संकट से पूर्व ही आयरन ओर और अन्य खनिजों के महंगे और उपलब्ध नहीं होने से उद्योगों में उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।