पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम बदली करवट, तापमान में पूरा दिन होता रहा उतार चढ़ाव

मौसम बदली करवट, तापमान में पूरा दिन होता रहा उतार-चढ़ाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़। आसमान में छाए बादलों ने शहर का मौसम ठंडा कर दिया, वही मंद गति से चलने वाली ठंडी हवा से पूरे दिन के तापमान पर उतार चढ़ाव जारी रहा। देर ही सही शहर में मौसम के मिजाज बदल गए है। बीते दिनों की तुलना में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.5 तो न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वही 12 दिसंबर 2013 को पारे का स्केल 29 तो 14 था। बीते साल की तुलना में इस बार पारा काफी कमी आई है। ठंड में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी से लोग अब बिना गर्म कपड़ोंं के घर से नहीं निकल रहे हैं।
वही बाजार में गर्म कपड़ों के व्यापार में भी तेजी देखी जा रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सारा प्रभाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बना है। वही उन्होंने आने वाले समय में प्रभाव बढ़ने की आशंका भी जताई है। उनके मुताबिक आसमान में बादल कुछ दिन तक इसी तरह स्थिर रहेंगे। बादल हटते ही ठंड में और बढ़ोत्तरी होगी। दिसंबर के अंत और जनवरी के शुरुआत में सर्वाधिक ठंड पड़ने की संभावना जाहिर की है। इस दौरान उत्तरी भागों से अाने वाली ठंडी हवाएं भी शहर में बनी रहेंगी। शहर में दिसंबर के दूसरे हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है।

ऐसे में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। अभी न्यूनतम तापमान 14 है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों ने आगामी तीसरे चौथे सप्ताह के बाद से शहर में एकाएक ठंड बढ़ने की संभावना जता रहे है।

सुबह साढ़े 10 के बाद चढ़ा पारा : सुबह4 बजे के बाद लगातार पारे में गिरावट दर्ज की गई। छह बजे 14 से बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस पर तापमान पहुंचा गया। 7.15 बजे 15 डिग्री से. हो गया, हल्के बादल छाने से साढ़े 10 बजे के बाद पारा बढ़ा। दस से दोपहर दो बजे तक तापमान 20 से लेकर 23.5 के बीच रहा। दिन भर का यह अधिकतम तापमान था। इस वजह से वातावरण में बनी नमी थी। इसके चलते आसमान में छाए बादल थे।

नमी बादल का असर : शुक्रवार पूरे दिन उत्तरी पूर्वी हवा की गति लगभग नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली, तो रात में यह छह किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वही पूरे दिन वातारण में आर्द्रता न्यूनतम 78 तो अधिकतम 90 प्रतिशत रहा, पूरे दिन बादल की वजह से सूर्य प्रकाश का अभाव रहा। यह न्यूनतम 54 तो अधिकतम 76 प्रतिशत रहा।
झारखंड से रही नमी : मौैसम विभाग के अनुसार झारखंड से उठी द्रोणिका और चक्रवात के बन रहे संयोग से नमी में बढ़ोत्तरी हुई है। यही वजह है कि शहर में पूरे दिन बादल छाए रहे। गुरुवार की दरम्यानी रात से तापमान में गिरावट भी आई। सुबह बादलों ने भी धूप को जमीन पर नहीं पड़ने दिया। साथ ही उत्तरी पूर्वी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर किया।

द्रोणिका चक्रवात है, कारण : '' इस समय झारखंड में चक्रवात का प्रभाव बना हुआ है। साथ ही द्रोणिका का प्रभाव भी बढ़ने लगा है, जिसकी वजह है नमी में एकाएक बढ़ोत्तरी हुई है। इसका प्रभाव कुछ दिनों तक वातावरण में बना रहेगा।'' डॉएम गोपाल राव, मौसम वैज्ञानिक रायपु

दिन अधिकतम न्यूनतम मौसम
शुक्रवार- 23.5 14 बादल का प्रभाव
शनिवार- 23 15 हल्के धूप छांव
रविवार- 24 14.3 बादल का प्रभाव
सोमवार- 25 15 पर्याप्त प्रकाश
मंगलवार- 24.6 14 हल्की धूप छांव
बुधवार- 24 12 रात में ठंडी हवा
गुरुवार- 24 13 सामान्य हवा
दो दिन बाद बढ़ेगा पारा
(पहाड़ मंदिर से शहर का नजारा, आसमान में दिन भर छाए रहे बादल। )