पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगम चुनाव 2014

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ । प्रदेश चुनाव समिति ने आज रायगढ़ सहित अन्य नगरीय निकायों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसमें महापौर के प्रत्याशियों को लेकर देर रात लगभग 1.30 बजे तक कोई निर्णय नहीं हो पाया था। रायगढ़ नगर निगम के 48 वार्डों के लिए बीजेपी की प्रदेश चुनाव समिति ने संभागीय समिति द्वारा तय किए गए नामों पर मामूली फेरबदल के बाद मुहर लगा दी। वहीं तीन वार्डों पर प्रदेश समिति भी देर रात तक फैसला नहीं कर पाई थी। समाचार लिखे जाने तक महापौर के प्रत्याशियों के लिए माथापच्ची की जा रही थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ और अंबिकापुर में महापौर के प्रत्याशियों को रिपीट किए जाने की बात चल रही थी। अगर ऐसा हुआ तो महेंद्र चौहथा को एक बार फिर मैदान में उतारा जा सकता है। महापौर प्रत्याशी के रूप में महावीर गुरुजी, राजेंद्र कछवाहा और जीवर्धन चौहान के नामों की चर्चा भी की जा रही थी। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में देर रात जोगी और दूसरे गुटों के बीच जमकर लड़ाई हुई।
नौबत पुलिस बुलाने की गई थी, जब कार्यालय में सुबह महापौर प्रत्याशियों पर चर्चा के बाद शाम पार्षदों के नाम तय करने के लिए बैठक शुरू हुई थी। रायगढ़ ननि के महापौर के लिए कांग्रेस में जेठूराम के नाम की चर्चा की जा रही थी। बीजेपी से जिनकी टिकट फाइनल हुई है उनके नाम इस प्रकार हैं।
रायगढ़ नगर निगम भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची
वार्ड क्र. 1.- डिग्रीलाल साहू
2- रोका गया है।
3- श्वेता सिंह
4. मंजू सावन चौहान
5. सुमित्रा उरांव
6. राजेश गुप्ता
7. आयशा परवीन
8. शोभा शर्मा
9. हीरा दास बैरागी
10. कुमारी अजमदा बानो
11. विमल लक्ष्मी चौहान
12. नीता पटनायक
13. मंजू बेहरा
14 सुभाष पांडेय
15 जया कातोरे
16 कमल शर्मा
17. नितिन सिंघल
18. दिबेश सोलंकी
19. सरिता रतेरिया
20. घासीराम देवांगन
21. कविता मिश्रा
22. कौशलेष मिश्रा
23. पंकज कंकरवाल
24. त्रिवेणी डहरे
25. महेश शुक्ला
26. रोका गया है
27. राजेंद्र ठाकुर
28. रोशन चंद्रा
29. लक्ष्मण महिलाने
30. रोका गया है।
31. मनोज कुमार राम
32. नरेश पटेल
33. रंजू संजय
34. पुरंजन लाल सारथी
35. बब्बल पांडेय
36. श्रीमती विजय चौहान,
37. सरोज सोनी
38. धीरज भट्‌ट
39. सीनू राव
40. अरूण देवांगन
41. साहिबो सिदार
42. नीलांबर पटेल
43. रूपचंद पटेल
44 शशिकला पटेल
45. प्रीति पटेल
46. सुषमा खलखो
47. पदुमलाल परजा
48. एवन मेहर
महापौर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर सकती हैं दोनों ही पार्टियां ।