पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षण नियमों की अनदेखी रुकी शिक्षा विभाग की भर्ती

आरक्षण नियमों की अनदेखी रुकी शिक्षा विभाग की भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग द्वारा सहायक ग्रेड तीन की भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया में आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई है। इसके बाद शिक्षा संचालनालय ने पूरी प्रक्रिया ही रद्द कर दी है। जिले में साल भर पहले 59 पदों के लिए बुलाए गए आवेदनों के बाद संचालनालय ने इसमें रोक लगा दी है और दोबारा से आरक्षण रोस्टर का पालन कर विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है। इसकी तैयारी में लगे सैकडों युवाओं को अब नगरीय निकाय पंचायत चुनाव के बाद नए भर्ती विज्ञापन निकलने तक इंतजार करना पड़ेगा। इन पदों के लिए लगभग डेढ़ हजार लोगों ने आवेदन किया था।

शिक्षा विभाग में लिपिकों की भर्ती प्रक्रिया में विभागीय चूक ने अड़ंगा डाल दिया है। सहायक ग्रेड तीन के लिए जारी किए गए विज्ञापन में आरक्षण नियमों में खामी बताकर संचालनालय ने इसमें रोक लगा दी है। जिससे साल भर पहले शुरू की गई इस भर्ती प्रक्रिया में शिक्षा विभाग पिछड़ गया है। वहीं इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भी निराशा हाथ लगी है। दरअसल तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सहायक ग्रेड तीन के 59 पदों के लिए जो विज्ञापन जारी किया गया था उसमें अनुसूचित जनजाति के पदों की संख्या निर्धारित से अधिक हो गई थी और ओबीसी के पद कम हो गए थे। नियमों के तहत इसमें लिखित परीक्षा के 80 अंक और कम्प्यूटर पर कौशल परीक्षा के 20 अंकों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों की मेरिट सूची निकाली जानी थी लेकिन अगस्त 2013 में शुरू की गई भर्ती में आरक्षण के क्रम में गड़बड़ी का पता विभाग को नहीं लग सका और अब मुख्यालय ने आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने के कारण इसमें रोक लगा दी है। जिससे विभाग द्वारा दोबारा से विज्ञापन जारी कर सहायक ग्रेड की भर्ती की जाएगी।

फिर से नहीं देना होगा आवेदन

भर्तीप्रक्रिया रद्द होने के बाद विभाग द्वारा अब आरक्षण के तहत इसके लिए दोबारा से विज्ञापन जारी किया जाएगा लेकिन इसमें पूर्व में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था उन्हे फिर से आवेदन नहीं करना होगा।

59पदों के आए डेढ़ हजार आवेदन

सीधीभर्ती और नियमित वेतनमान वाले सहायक ग्रेड तीन के 59 पदों के लिए जिले में उम्मीदवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था और सभी चारों पदों के लिए विभाग के पास करीब छेड़ हजार आवेदन आए थे।

मार्च से पहले मुमकिन नहीं भर्ती

वर्तमानमें नगरीय निकाय चुनावों की आचार संहिता लगी हुई है। जनवरी माह क