पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेल्फ डिफेंस के लिए जिले की छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट जूडो

सेल्फ डिफेंस के लिए जिले की छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट जूडो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की टिप्स देने के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था दी है। दिल्ली के नामी एनजीओ को इसकी जिम्मेदारी देकर 15 दिनों के प्रशिक्षण में लड़कियों को आत्मरक्षा के साथ महिलाओं से जुड़े अधिकारों का भी पाठ पढ़ाया जाएगा।

नाबालिग लड़कियों पर यौन शोषण के बढ़ रहे मामलों के बाद अब शासन और प्रशासन ने उनको सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने की पहल की है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग तथा जिला पुलिस के सहयोग से इसकी शुरुआत होने जा रही है। रविवार से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस से मान्यता प्राप्त एनजीओ एकता सुधार समिति छात्राओं को ट्रेनिंग देंगी। 15 दिनों के इस ट्रेनिंग में लड़कियों को मार्शल आर्ट्स जूडो के साथ सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए जाएंगे।रविवार को होने वाले इसके उद्घाटन के लिए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा शताब्दी पांडे और बीइंग ह्यूमन क्लब से जुड़ी संजना जॉन इसकी मुख्य अतिथि होंगी। पहले चरण में चक्रधर बाल सदन की छात्राओं से इसकी शुरुआत की जाएगी। जिसमें एकता सुधार समिति के वॉलेंटियर छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण देंगे। जिसके बाद ट्रेनिंग प्राप्त लड़कियां स्वयं पर होने वाले किसी हमले या छेड़छाड़ की स्थिति में मनचलों को धूल चटा देंगी।