- Hindi News
- “मानव अधिकार देने के मामले में देश का विश्व में 121 वां स्थान”
“मानव अधिकार देने के मामले में देश का विश्व में 121 वां स्थान”
अंतर्राष्ट्रीयमानव अधिकार दिवस पर सिटीजन फोरम ऑन हयूमन राइट्स के प्रादेशिक महासचिव गनपत चौहान के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन स्थानीय हॉटल में किया गया। इसमें बिलासपुर, काेरबा, एनटीपीसी, चांपा, बालको, सक्ती, बाराद्वार, नैला, जांजगीर, कटघोरा, खरसिया, सारंगढ़, पुसौर, तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा, छाल नवापारा, धरम इन्कलाइन, बरौद कालरी, एसईसीएल मुख्यालय रायगढ़, विद्युत मंडल, जूटमिल तथा रेलवे से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में सिटीजन फोरम ह्यूमन राइट्स के प्रदेशाध्यक्ष वाहिद सिद्दकी ने विभिन्न जिलों तथा ब्लाकों से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस जगह प्रदेश में कानून का पालन अनुशासन से होता है। वहां मानव अधिकार हनन की संभावनाएं कम होती है। किंतु अफसोस की बात है कि कानूनी मकड़ी के जाले की तरह हो गया है। इसमें भारी चीज फंस पार हो जाती है और हल्की चीज फंस जाती है। न्यायपालिका, कार्यपालिका, व्यवस्थापिका तीन स्तंभ देश को चलाते हैं, परंतु अफसाेस विश्व का सबसे प्रजातंत्र होने के बावजूद मानव अधिकार देने के मामले में देश का 121 वें स्थान पर है। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर आयोजित उक्त कार्यशाला के मुख्य अतिथि एशिया की सबसे बड़ी कोल माइस गेवरा परियोजना कोरबा से प्रदेशाध्यक्ष वाहिद सिदि्दकी केके डाहाट, अहमद खान थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता बालक राम पटेल, संतोष बहिदार, शेख ताजीम, छाल नवापारा स्थित हाईस्कूल के प्राचार्य एस बंधोपाध्याय मंच पर विराजमान थे।
कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के सदस्य।