400 मीटर रिले रेस ने दर्शकों का मोहा मन
ओपीजिंदल स्कूल में 11 से 13 दिसंबर 14 तक त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आरंभ हुआ वार्षिकोत्सव के पहले दिन को वार्षिक क्रीड़ा दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि जेएसपीएल के अध्यक्ष निर्मलेंदु पुरोहित और विशिष्ट अतिथि कार्मिंक प्रबंधक एमएल गुप्ता ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कर परेड निरीक्षण किया। स्कूल के छात्रों ने ड्रम एवं बैंड की धुन पर अपने-अपने सदनों के झंडों के साथ मार्च-पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने सभी सदनों के छात्रों को शपथ दिलवाई एवं वार्षिक क्रीड़ा उत्सव के शुभांरभ की घोषणा की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्हे विद्यार्थियों द्वारा शांति एवं आनंद के प्रतीक के रूप में रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राथमिक विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा योग व्यायाम एवं एरोबिक्स का प्रदर्शन किया, जो अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया रंग बिरंगे परिधानों में सजे विद्यालय की फुलवारी में खिले नन्हें-मुन्हें छात्रों द्वारा मास पीटी का प्रदर्शन किया गया प्राचार्य आरके त्रिवेदी ने खेल प्रतिवेदन में छात्रों की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि इस वर्ष छात्रों ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें बैडमिंटन, फुटबाल, शूटिंग, टेबल-टेनिस, ताइक्वांडो, स्वीमिंग एवं कैरम में विद्यालय के छात्रों द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय पर ख्याति हासिल की है, जो स्कूल एवं नगर के लिए गौरव की बात है। प्राचार्य ने कहा कि अध्ययन-अध्यापन एवं इस प्रकार का खेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का अभार जताया। प्रतियोगिता का प्रारंभ नन्हें-मुन्हे छात्रों की पार्टनर रेस के साथ जबकि समापन वरिष्ठ छात्रों की 400 मीटर रिले रेस द्वारा हुआ।
रिले रेस के समय विद्यार्थियों, अतिथियों के साथ-साथ दर्शकों का भी उत्साह देखने लायक था। अन्य प्रतियोगिता में फ्राग दौड़, बोरी दौड़, रस्सी कूद दौड़, बैलून शूट, मिक्स एंड मैच दौड़, मैथमेटिकल रेस, पिक एंड रन आदि का आनंद भी दर्शकों ने खूब उठाया
जेएसपीएल , रायगढ़ के अध्यक्ष श्री पुरोहित ने कहा कि स्कूलों के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व प्रदर्शन विद्यालय, जिला एवं राज्य के लिए बेहद ही खुशी का विषय है। नवमीं से बारहवीं में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पु