नशा पीडि़तांेकी पहचान के लिए समिति गठित
रायगढ़| समाजकल्याण विभाग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने तहसील स्तर पर नशा पीड़ित बच्चों की पहचान कर उसकी काउंसिलिंग की समीक्षा करने के लिए समिति का गठन किया है। इनमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बीईओ एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास को सदस्य, शिक्षा संगठक को सदस्य सचिव बनाया गया है।