- Hindi News
- आज विभिन्न जगहों की होगी साफ सफाई अधिकारी कर्मचारी करेंगे
आज विभिन्न जगहों की होगी साफ-सफाई अधिकारी-कर्मचारी करेंगे
रायगढ़|स्वच्छ भारतअभियान के तहत रायगढ़ जिले में शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, आश्रमों एवं छात्रावासों शासकीय कालोनियों की साफ-सफाई का अभियान अनवरत रूप से जारी है। 13 दिसम्बर की सुबह 7 बजे से अम्बेडकर चौक, चक्रधर नगर से डिग्री कालेज रोड, जल संसाधन पर्यावरण विभाग, उद्योग विभाग परिसर की साफ-सफाई शासकीय अधिकारी-कर्मचारी करेंगे। सभी विभाग के अधिकारियों को 13 दिसंबर की सुबह 7 बजे स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई में सहभागी बनने उपस्थित होने को कहा है।