धोखे से रजिस्ट्री करा हड़प ली जमीन
रायगढ़| आदिवासीमहिला की जमीन धोखे से हड़प लेने के मामले में धरमजयगढ़ की एक महिला ने कलेक्टर से शिकायत की है। धरमजयगढ़ के तुर्रापारा मोहल्ले के रहनेे वाली बसंती बाई ने बताया कि उनके परिवार के शामिलाते खाते की जमीन बिक्री का सौदा डा. खुर्शीद खान निवासी धरमजयगढ़ के साथ किया गया था। 18 हजार वर्ग फीट की इस जमीन के लिए आवेदक ने महिला के घर वालों से धोखे से दस्तखत करा कर अपने कम्पांउडर के नाम पर मुख्त्यारनामा बनवा दिया और महिला तथा उसके परिजन को कोई रकम नहीं देकर धोखे से रजिस्ट्री करवा ली है। जिसके बाद आदिवासी महिला ने कलेक्टर से मामले की शिकायत की है।