पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में मौत

सड़क दुर्घटना में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|मॉर्निंग वाकमें निकले होटल श्रेष्ठा के वेटर की सड़क दुर्घटना में मंगलवार की अलसुबह करीब 5 पांच बजे जिंदल अस्पताल के सामने मौत हो गई। कोतरा रोड पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कोतरा रोड पुलिस ने बताया कि जिले के अकलतरा निवासी संजय दास महंत पिता लक्ष्मी दास महंत उम्र 18 वर्ष भगवानपुर जिंदल रोड में स्थित होटल श्रेष्ठा में वेटर का काम करता था। युवक रोजाना मॉर्निंग वाक में जिंदल अस्पताल की ओर जाता था। मंगलवार की सुबह भी गया हुआ था।

युवक सुबह करीब 5 बजे जिंदल अस्पताल के सामने ही पहुंचा ही था कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एल 0386 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोट आई। युवक को इलाज के लिए तत्काल जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां करीब दो घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। आरोपी वाहन चालक को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया था। जिसे कोतरा रोड पुलिस के हवाले कर दिया गया। बहरहाल कोतरा रोड पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304 ए, मर्ग कायम कर गिरफ्तार कर लिया है। जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके जिला पुलिस प्रशासन सड़क दुर्घटना रोकने के लिए गंभीर नहीं है।