पीड़ितों को नहीं दिया मुआवजा
रायगढ़|जलाशय बनानेके नाम पर ग्रामीणों से जमीन लेकर जलसंसाधन विभाग दो सालों में भी मुआवजा बांट नहीं सका है। विश्वनाथपाली में वर्ष 2006-07 में जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशय बनाने के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई की गई थी और शासन के नियमों के तहत उन्हें मुआवजा दिया जाना था लेकिन विभाग द्वारा साल 2012 तक आधे किसानों को मुआवजा बांट देने के बाद इसका वितरण बंद कर दिया गया। जिससे गांव के किसानों को उनकी जमीन अधिग्रहण का लाभ नहीं मिल सका है। नाराज किसानों ने अब कलेक्टर से मामले की शिकायत की है।