पंचायत सचिव निलंबित
रायगढ़|ग्राम पंचायतभकुर्रा जनपद पंचायत लैलूंगा के पंचायत सचिव पंचराम पटेल को जिला पंचायत सीईओ निलेश कुमार क्षीरसागर ने निलंबित कर दिया है। पंचायत सचिव को सांसद आदर्श ग्राम भकुर्रा की जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश की धज्जियां उड़ाते हुए सचिव ने आदेश का पालन नहीं किया। लिहाजा उसे निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में पंचायत सचिव को जनपद पंचायत लैलूंगा में अटैच किया गया है।