- Hindi News
- सर्वे से आगे बढ़ी बात, एनएच के लिए कटेंगे 16 सौ पेड़
सर्वे से आगे बढ़ी बात, एनएच के लिए कटेंगे 16 सौ पेड़
एडमिनिस्ट्रेटिव रिपोर्टर| रायगढ़
रेंगालपालीएनएच के लिए अब सर्वे से अागे की प्रक्रिया बढ़ी है और नेशनल हाइवे 49 के चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने भी 16 सौ से अधिक पेड़ों को काटने की परमिशन विभाग को दे दी है। इससे डेढ़ साल से खस्ताहाल सड़क के निर्माण के जल्द शुरू होने की आस जगी है।
बिलासपुर रेंगालपाली सड़क की खस्ताहाल स्थिति से इस मार्ग पर चलना दूभर हो चुका था। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा इस एनएच के लिए टूलेन सड़क बनाने के लिए जो प्रस्ताव बनाकर भेजा था। उस पर अब सरकारी मशीनरी भी अलर्ट हुई है और नेशनल हाइवे के तहत टूलेन बनने वाली सड़क के लिए अब काटे जाने वाले पेड़ोंं की कटाई के आवेदन को अनुमति दी गई है। वन विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा सर्वे के बाद जो पेड़ो की संख्यां बताई जा रही है। उसके मुताबिक रायगढ़ से खरसिया तक 1 हजार 637 पेड़ों को काटा जाना है। पेड़ों की कटाई के बाद सड़क चौड़ीकरण के लिए विभाग द्वारा जो नेशनल हाइवे 49 के नाम से पहचाने जाने वाला यह मार्ग राज्य के लिए भी इस लिए महत्वपूर्ण हो जाता है।
रायपुर से ओडीसा के चंडीखोल तक जाने वाले इस नेशनल हाइवे के किनारे छग के आधा दर्जन से अधिक उद्योग बसे हैं और अपने रायगढ़ जिले की ही बात करें तो इस एनएच का करीब 97 किमी हिस्सा जिले की सीमा से होकर जा रहा है। एनएच पर ज्यादातर उद्योगों के भारी वाहन के साथ दूसरे वाहनों का भी दबाव बढ़ा है। कोयले एवं दूसरे खनिजों के लगातार परिवहन एवं सड़कों की देखभाल में विभागीय उदासीनता से यह गड्ढों में तब्दील हो गई थी, जिससे जिले सहित इस एनएच से जुड़े गांवों में लगातार इसके निर्माण के लिए आवाज उठाई जा रही थी और भास्कर ने भी मुहिम बनाकर लगातार इस एनएच की बात उठाई है।
हाइवे के खस्ताहाल हो जाने से आए दिन गाड़ियां होती रहतीं हैं पंचर।
यहां ज्यादा परेशानी-एनएच परचिरईपानी के बाद से परसदा, केराझर, कुशवाबहरी, भूपदेवपुर तक सड़क की हालत सबसे खराब है और खरसिया के बाद से जांजगीर बार्डर तक भी सड़काें पर बड़े बड़े गड्ढे हैं।
33 किमी के रेंज में कटाई
नेशनलहाईवे के लिए जो प्रपोजल बनाया गया था उसमें 3 आरओबी के साथ 1 आरयूबी और करीब 85 छोटे पुल एवं पुलिया का निर्माण होना है। इसके लिए अतिरिक्त भूमि की भी अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है और एनएच के किमी क्रमांक 242 से 275 किमी तक के लिए इसमें 26 प्रजातियाें के इन पेड़ों को भी काटा जाएगा।
बदले में लगाएंगे 16 हजार पौधे...नेशनल हाइवे49 के लिए करीब 1 हजार 637 पेड़ काटे जाने हैं। राजस्व भूमि में होने के कारण वन विभाग भी ने भी इस पर अपनी एनओसी दे दी है। जिसके बाद एडीएम श्याम धावड़े ने छग भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 240/241 के तहत पेड़ों को काटे जाने का आदेश जारी किया है और काटे जाने वाले वृक्षों के लिए 10 गुना पौधे रोपे जाने का भी आदेश एनएच को दिया है। जिससे एनएच द्वारा अब 16 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
^नेशनल हाइवे 49 के लिए रायगढ़ खरसिया क्षेत्र में राजस्व भूमि में लगे पेड़ों का सर्वे कर पहचान की है और 16 सौ से अधिक पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई है श्यामधावड़े, एडीएम