- Hindi News
- दोबारा आवेदन करने से बढ़ी च्वाइस सेंटरों की मुसीबत
दोबारा आवेदन करने से बढ़ी च्वाइस सेंटरों की मुसीबत
एडमिनिस्ट्रेटिव रिपोर्टर| रायगढ़
पूर्वमें आधार के लिए आवेदन कर चुके लोग महीनों बाद भी कार्ड नहीं मिलने से अब दोबारा आधार के लिए एनरोलमेंट करवा ले रहे हैं। इससे च्वाइस सेंटरों के साथ आधार बना रही एजेंसियों के ज्यादातर आवेदन रोजाना रिजेक्ट हो जा रहे हैं।
सस्ते गैस सिलेंडर से लेकर पीडीएस में सब्सिडी के लिए भी आधार जरूरी हो गया है। इससे च्वाइस सेंटराें और आधार बना रही एजेंसियों में इन दिनों लोगों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन पूर्व में आधार के लिए आवेदन दे चुके ज्यादातर लोगों को कार्ड नहीं मिलने से अब वे दोबारा से आवेदन कर दे रहे हैं। इससे आधार बनाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद च्वाइस सेंटरों और एजेंसियां द्वारा जब यह डेटा भेजा जा रहा है, तो दोबारा आवेदन होने से वह रिजेक्ट हो जा रहा है और ऐसे में च्वाइस सेंटरों का समय और मेहनत बेकार चली जा रही है और आधार के लालच में लोगों द्वारा दोबारा एप्लाई कर देने से इनकी परेशानियां बढ़ने लगी हैं। लगातार रही ऐसी शिकायतों के बाद अब ऐसे पुराने आधार नम्बरों को ट्रेस करने के लिए नया साफ्टवेयर डिजाइन किया जा रहा है। इसमें एेसे लोग जो पूर्व में आवेदन के बाद भी आधार कार्ड नहीं ले सके हैं। उन्हें राहत मिलेगी। इसलिए ऐसे लोग जिन्होंने तीन महीने पूर्व या उससे भी पहले आधार के लिए एनरोलमेंट कराया था, लेकिन एनरोलमेंट पर्ची गुम होने से उन्हें आधार नहीं मिल सका है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें अगले महीने तक आधार कार्ड का नंबर मिल जाएगा। इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने एक नया एडवांस सर्च साॅफ्टवेयर लाॅन्च किया है। इसके जरिए ऐसे लोगों को तुरंत ही ई-आधार नंबर दे दिया जाएगा।
शहर के च्वाइस सेंटर में आधार बनवाने के लिए पहुंचे आवेदक
^आधार कार्ड यूनिक है। जिन लोगों को पूर्व में आवेदन के बाद भी आधार नहीं मिला उनकों यह जानकारी देनी चाहिए। ऐसे लोगों को ट्रेस करने के लिए नए साफ्टवेयर पर काम जारी है। डीकेसाहू, ईटीडीएम, चिप्स
^पूर्वमें आवेदन के बाद जिन लोगों को आधार नहीं मिला वे धोखे से दोबारा से आवेदन का प्रयास कर रहे हैं। जिससे रोजाना हमारे कई आवेदन रिजेक्ट हो जा रहे हैं। रविरश्मि सिंह, च्वाइस सेंटर संचालक
रसीद मोबाइल मैसेज का रखें ध्यान
जोलोग आधार के लिए अभी एनरोलमेंट करा रहे हैं, वे मोबाइल नंबर और यदि हो तो अपनी ईमेल आइडी का भी उल्लेख जरूर करें। आधार के आवेदन के बाद मिली रसीद और मोबाइल तथा ईमेल पर आधार के संबंध में आने वाले मैसेज को भी संभालकर रखे। एनरोलमेंट के बाद इससे आधार कार्ड ट्रैक करने में आसानी होगी।
नया साफ्टवेयर ढूंढेगा पुराना आधार
आधारट्रैक करने वाला यह एडवांस साफ्टवेयर अगले महीने तक आना है। जिसमें आवेदक के फिंगर प्रिंट और रेटिना को ट्रेस करने के तुरंत बाद यह पता लग सकेगा कि आवेदक ने आधार के लिए पहले भी एप्लाई किया हुआ है और उसे ट्रेक कर 10 रू के शुल्क के साथ आधार नम्बर दिया जाएगा। सरकारी कार्यालयों में शिविरों के अलावा आधार के लिए एनरोलमेंट करने वाले च्वाइस सेंटरों में भी यह सुविधा अगले माह से मिलने लगेगी।
आधार कार्ड