- Hindi News
- सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए भूतपूर्व स्टूडेंट्स
सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए भूतपूर्व स्टूडेंट्स
खरसिया|भूतपूर्व छात्रसम्मेलन का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मे किया गया। यह कार्यक्रम विद्या भारती के शिशु मंदिर योजना में छात्र छात्राओं की उपस्थिति से हर्षोल्लास ढंग से सम्पन्न किया गया।
ार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती शिक्षा संस्थान रायगढ़ संभाग के संभाग सचिव कमल कुमार अग्रवाल थे। अध्यक्षता पवनकुमार अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभाग समन्वयक प्रेमलाल पटेल उपस्थित थे। प्राचार्य चंद्रशेखर तिवारी ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। संभाग समन्वयक प्रेमलाल पटेल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज संपूर्ण भारत में 26 हजार शिशु मंदिर संचालित हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ में 1800 शिशु मंदिर है। इसमें पढकर निकले छात्र अनेकों नेक कार्य पर पदस्थ होकर सेवाएं दे रहे हैं। कमल कुमार अग्रवाल ने कहा कि कर्मभूमि पर यदि कोई ईश्वर है तो वों है माता पिता। आप सभी माता पिता की तन्मयता के साथ सेवा करे। जिसका फल आज नहीं तो कल अवश्य ही प्राप्त होगा और हमेशा मुस्कुराते रहिए चाहे सुख हो या दुख मुस्कुराने से कठिन से कठिन कार्य प्रशस्त होती नजर आएगी। पवनकुमार अग्रवाल ने विद्यालय की प्रारंभ से लेकर आज तक की उलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उपस्थित छात्र छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढचढकर भाग लेकर अपनी पुरानी यादें ताजा की और जिस मुकाम में पहुंचे उसे अपनी गुरु की कृपा एवं सरस्वती शिशु मंदिर की संस्कार ही योगदान बताया। कई छात्र डाक्टर, इंजीनियर, बैंक मैनेजर, शिक्षक सी.ए आदि अनेकोे पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंत में भूतपूर्व छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसमें सर्व सम्मपति से विनय अग्रवाल अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पूजा बंसल,मनीष अग्रवाल, सचिव घनश्याम रेलवानी एवं कोषाध्यक्ष अरुण कुर्रे को मनोनित किया गया। परिषद में दस कार्यकारिणी सदस्य भी है। शांति पाठ कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा किया गया। कमल कुमार अग्रवाल ने 30 अप्रैल एवं 1 मई की सुबह में भूतपूर्व छात्र सम्मेलन होना बताया।