पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम कमिश्नर के छुट्टी में होने से नहीं मिला एमआईसी सदस्यों को विभाग

निगम कमिश्नर के छुट्टी में होने से नहीं मिला एमआईसी सदस्यों को विभाग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|पिछले कईदिनों से आश लगाए बैठे महापौर मधु बाई के मंत्रियों को मंगलवार को भी विभागों का दायित्व नहीं मिल पाया। दरअसल, निगम कमिश्नर प्रमोद शुक्ला छुट्टी पर है। इसकी वजह से मेयर इन कौंसिल के सदस्यों को महापौर ने विभागों की जिम्मेदारी नहीं देने की बात कही। 23 जनवरी को नगर निगम के महापौर मधु बाई द्वारा अपने मंत्री मंडल का विस्तार किया गया। जिसमें उन्होंने 8 पार्षदों को शामिल किया है। एमआईसी का गठन होने के बाद से नगर निगम के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी नहीं मिलने वाली है। लेकिन एक पखवाड़े से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी अब तक विभाग नहीं बांटा गया है। जबकि पिछले कई दिनों से विभागों के बंटवारा करने की बात कही जा रही है। लेकिन आज कल करते हुए पखवाड़ा गुजर गया है। मंगलवार को एमआईसी सदस्यों को विभागों की जिम्मेदारी महापौर द्वारा देने की बात कही जा रही थी।



मगर निगम कमिश्नर श्री शुक्ला अवकाश में है। इसकी वजह से विभागों की जिम्मा नहीं सौंपा जा सका। अब उनके अवकाश से लौटने के बाद ही विभागों की जिम्मेदारी दी जाएगी।