पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ डीईओ को सौंपा ज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ डीईओ को सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके निजी प्राइवेट स्कूल में हो रही मनमानी एडमिशन भर्ती, फीस बढ़ोत्तरी और आरटीआई के तहत जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों द्वारा एडमिशन लेने में भारी लापरवाही एवं कोताही इन सभी मामलों पर रायगढ़ एन.एस.यू.आई. ने प्रदेश महासचिव राकेेश पाण्डेय के निर्देश पर एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में उन्होंने एक सप्ताह के भीतर जांच टीम गठित करते हुए जांच की मांग की। ऐसा नहीं करने पर शिक्षा विभाग के घेराव की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में अनमोल अग्रवाल, आरिफ हुसैन, दुर्गेश महंत, आशीष साहू, पवन भगत, राहुल साहू आशुतोष अग्रवाल, अमित सिंह, जगन्नाथ , रमजान, प्रदीप और भारी संख्या में छात्र एन.एस.यू.आई के कार्यकर्ता शामिल थे।