पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अघोर गुरूपीठ न्यास बनोरा में लगे शिविर में 2955 लोगों का परीक्षण

अघोर गुरूपीठ न्यास बनोरा में लगे शिविर में 2955 लोगों का परीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| अघोरगुरूपीठ न्यास बनोरा शाखा डभरा के तत्वाधान में 8 फरवरी रविवार को विशाल नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के 2965 लोगों का आधुनिक पद्धति से विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा नि: शुल्क परीक्षण के पश्चात उपचार किया गया और नि:शुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में हृदय रोग एवं मेडिसिन विशेषज्ञ रायगढ़ से डा. प्रकाश मिश्रा, डा. अजय गुप्ता जांजगीर से डा. यूसी शर्मा, रायगढ़ से शिशु रोग विशेषज्ञ डा. केएन पटेल, डा. संजीव गोयल तथा डा. धनंजय पटेल, डा. ताराचंद पटेल, डा. विनोद नायक स्त्री रोग विशेषज्ञ रायगढ़ से डा. मधु दुबे, डा. मालती राजवंशी,डा. प्रफूल्ल चौहान, डा. अनंत कुमार जनरल फिजिसियन रायगढ़ से डा. डीके दास, डा. सुशील गुप्ता चर्मरोग विशेषज्ञ ने सेवा दी। डभरा, बम्हनीडीह, जैजैपूर, मालखरौदा, सरसींवा, सारंगढ़, बरमकेला, खरसिया, रायगढ़ आदि ब्लाक के विभिन्न ग्रामों से आये हुए लोगों ने इस नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।