पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनधन के खातों में होगा मनेरगा का भुगतान

जनधन के खातों में होगा मनेरगा का भुगतान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मागांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूर परिवारों का भुगतान जन धन योजना के तहत खोले गए खाते के माध्यम से किया। अपर कलेक्टर ने इस संबंध में अफसरों को निर्देश जारी किए हैं।

अपर कलेक्टर श्याम धावड़े नेसाप्तहिक समय सीमा बैठक में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूर परिवारों का भुगतान जन धन योजना के तहत खोले गए खाते से करने के निर्देश दिए। श्री धावड़े ने कहा की शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है, स्वच्छ भारत अभियान, इस अभियान में टायलेट निर्माण के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। श्री धावड़े कहा की बीआरजीएफ एवं मनरेगा के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों में कोई कोताही करें। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारिओं को कहा की सभी ब्लाक, तहसील मुख्यालयों में शासकीय कर्मचारिओं के लिये शासकीय आवास का निर्माण किया जाना है। निर्माण कार्यों के लिए जगह का चिन्हांकन कर जानकारी सम्बंधित विभाग को भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में भागीरथी नल जल योजना की समीक्षा करते हुए जानकारी ली एवं पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी एचएस उरावं, खाद्य अधिकारी घोरे एवं अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक केेेेेेेेेेेेेेेेे दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी और अन्य।