पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनी जू को बनवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

मिनी-जू को बनवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने लोगों को नजदीक से परिचित कराने शहर में लंबे समय से मिनी जू की मांग की जा रही है। जिसको लेकर सोमवार को दृष्टिकोण सेवा समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन सौंपा।

सदस्यों ने इंदिरा विहार को ही मिनी-जू के तर्ज पर विकसित करने की मांग की है। जिले में पर्याप्त वन परिक्षेत्रों के बावजूद शहर वासियों को वन्य जीवों को नजदीक से जानने का मौका नहीं मिल पा रहा है। मिनी जू की मांग को लेकर दृष्टिकोण सेवा समिति के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा है। जिसमें इंदिरा विहार को मिनी-जू के तर्ज पर विकसित का आग्रह किया है। जिसके मुताबिक वन स्थल इंदिरा विहार पूर्व में चिड़िया घर के नाम से प्रसिद्ध रहा है। यदि प्रशासन द्वारा इसे मिनी जू के लिए डेवलप किया जाता है तो लोगों को भी वन्य प्राणियों को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। शहर के नजदीक एक पर्यटन स्थल और मनोरंजन के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में इसका उपयोग हो सकेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के अध्यक्ष युवा समाज सेवी प्रिंकल दास, उपाध्यक्ष आमीर नसरुद्दीन सहित मुंजाल चावंड़ा, पुलक चांवड सदस्या मौजूद थे।

कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपने पहुंचे समिति के सदस्य।