- Hindi News
- निर्माण के 6 माह बाद ही जर्जर हो गई सड़क, िशकायत की
निर्माण के 6 माह बाद ही जर्जर हो गई सड़क, िशकायत की
रायगढ़| बननेके 6 महीनों बाद ही सड़क के खराब हो जाने से नाराज इंदिरा नगर के निवासियों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की है और सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए आवेदन दिया है।
शहर के इंदिरानगर के लोगों ने कॉलोनी की सड़क के जल्द खराब हो जाने की शिकायत की है। जिला प्रशासन को सौंपे गए आवेदन में वार्ड के लोगों ने बताया है कि कुछ महीने पूर्व ही लाखों रुपए खर्च कर इस सड़क का निर्माण किया था, लेकिन निम्न गुणवत्ता के निर्माण सामग्री के कारण यह अब उखड़ने लगी है। सड़क में गड्ढे हो जाने से गिट्टियां बाहर गई है। इससे वार्डवासियों को चलने में परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण में हुई लापरवाही तथा गड़बड़ी की जांच करने और सड़क मरम्मत के लिए वार्डवासियों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की है।