पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोड़फोड़ से नाराजगी दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

तोड़फोड़ से नाराजगी दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोड़फोड़ से नाराजगी दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

रायगढ़|निगम द्वाराबेजा कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई से नाराज वार्ड नंबर 27, 28 के सैकडों मतदाताओं ने निगम चुनाव के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। सोमवार की सुबह कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत के नजदीक विवाद की स्थिति भी निर्मित हो गई थी। मोहल्ले के एक निवासी ने एसडीएम निगम आयुक्त के ही खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कर डाली। उल्लेखनीय है कि नगर निगम के सहयोग से जिला पंचायत कार्यालय से लगे करीब 8 मकानों को दोड़ दिया गया। कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने कहा कि ठंड के दिन होने के साथ ही कुछ बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही हैं ऐसे में कार्रवाई किए जाने से उन्हें परेशानी होगी। दरअसल जिला पंचायत भवन का विस्तार सीएसआर के फंड से किया जा रहा है और इसके लिये आसपास के मकानों को पहले चिन्हित किया गया था। स्थानीय पार्षद आशीष ताम्रकार भी इस मामले में प्रशासन को कटघरे में खडा कर रहें है और वे कहते है जो जानकारी उन्हें दी गई थी उसके विपरीत कार्य हुआ है। पहले उन्हें जानकारी दी गई थी कि दीवार से लगे मकान ही तोड़ जाएंगे लेकिन अब ज्यादा मकानों को ढहाया गया है, वहीं निगम ने बेजाकब्जा होने की बात कही है।