- Hindi News
- बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने कार्मेल प्रबंधन से मांगी सफाई
बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने कार्मेल प्रबंधन से मांगी सफाई
राज्यबाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छात्रा के सुसाइड वाले मामले में स्कूल प्रबंधन से सफाई मांगी है और कार्मेल स्कूल का निरीक्षण करने के बाद मृतका के घर वालों से भी मिलकर बयान लिया है। कार्मेल स्कूल में 12वी की छात्रा के सुसाइड के बाद पहली बार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग हरकत में आया है।
स्कूल में किसी प्रताड़ना या शिक्षकों के द्वारा मानसिक रूप से परेशान करने की आशंका के बीच सोमवार को स्कूल का दौरा किया है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष शताब्दी सुबोध पांडेय ने कार्मेल स्कूल की जांच की और 12 वी की छात्रा की मौत के संबंध में स्कूल प्रबंधन से सफाई मांगी है। सोमवार की दोपहर स्कूल पहुंची आयोग की अध्यक्ष के साथ आजाक और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे। जांच के बाद श्रीमती पांडेय ने स्कूल में बच्चों को बिना किसी मानसिक दबाव के शिक्षा मिलने को जरूरी बताया और बच्चों की शिकायतों पर स्कूल टीचर और पालकों के बीच उचित समन्वय बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद श्रीमती पांडेय ढिमरापुर स्थित मृतक जूही पटेल के घर पहुंची और उसके माता पिता से बातचीत कर उनका पक्ष जानकर बयान दर्ज किया है।
कार्मेल स्कूल में जांच के दौरान उपस्थित बाल अिधकार आयोग की अध्यक्ष अन्य।