(जंगल में लाश के अवशेष को देखते ग्रामीण।)
रायगढ़। 21 दिनों से लापता शिक्षिका का जंगल में कंकाल मिला है। पूंजीपथरा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सोमवार को जंगल से युवती की जली हुई लाश के अवशेष कपड़े बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में मृतका की साथी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरी जानकारी होने और जल्द ही हत्यारे की गिरफ्तारी की बात भा कह रही है।
पूंजीपथरा थाना अंतर्गत ग्राम देलारी की रहने वाली शिक्षिका रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। गेरवानी के सरस्वती शिशु मंदिर की टीचर 24 वर्षीय शिक्षिका हेमवती बाई पिता त्रिनाथ बाई 18 नवम्बर को स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी थी। परिजन ने युवती के गायब हो जाने के बाद काफी खोजबीन कर पूंजीपथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन गुमशुदगी रिपोर्ट की पतासाजी में 20 दिनों बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई थी।
इसके बाद परिजन ने एसपी से मदद के लिए फरियाद लगाई थी, जिसके बाद मामले में संदेहियाें से पूछताछ में जुटी पुलिस को सोमवार को पूंजीपथरा के जंगल के भीतर उक्त युवती का कंकाल मिला है। युवती की सहेलियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने जंगल से मिले जले हुए कंकाल की शिनाख्त हेमवती के रूप में की है युवती के कपड़ों टिफिन बाक्स के आधार पर परिजन ने हेमवती की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने हेमवती की सहेली लतासिदार को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक लता पर पहले भी एक मामला दर्ज हो चुका है और कई शिकायतें भी हुई हैं लेकिन बड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण इसकी हिम्मत बढ़ती गई है।
संदेही का रिकार्ड ठीक नहीं : पुलिस सूत्रों जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि हेमवती के गायब होने के बाद से पुलिस की तफ्तीश में एक शख्स ने हेमवती और लता को एक साथ गेरवानी से लगभग तीन-चार किमी दूर जंगली इलाके में वाहन से उतरते देखता था। जिसके बाद से ही हेमवती गायब हो गई।
पुलिस को शंका है कि लता सिदार ने कुछ लोगों के साथ मिल कर हेमवती की हत्या की होगी और फिर इस हत्या का खुलासा हो यह समझ कर लाश को जला दिया गया होगा। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग और रेप के एंगल से भी जोड़ कर देख रही है।
''लापता शिक्षिका का कंकाल पूंजीपथरा के जंगल में मिला है।मामला जलाकर हत्या करने का लग रहा है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।'- प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, एएसपी
बाल कल्याण समिति भी कर चुकी शिकायत : सूत्रोंसे मिली जानकारी के मुताबिक जिस संदेही लता सिदार को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसके खिलाफ एक 14 वर्षीय बालिका को प्रताड़ित करने के मामले में बाल कल्याण समिति ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके साथ ही एक मामले में उस पर मामला दर्ज होने की बात भी कही जा रही है। लोगों का मानना है कि इन शिकायतों पर सख्ती दिखाई जाती तो बड़ी घटना से बचा जा सकता था।
- एक महिला संदेही से हो रही पूछताछ, संदेही पर पहले भी लगे हैं आरोप।