आज चौक-चौराहों की सफाई करेंगे छात्र
रायगढ़|स्वच्छ भारतअभियान में 26 सितंबर को विभिन्न स्कूलों के छात्र श्रमदानकर विभिन्न चौक-चौराहों की साफ-सफाई करेंगे। राज्य शासन ने प्रदेश व्यापी स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 25 सितंबर से की है। जिले में लोगों को जागरूक करने के लिए विविध कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसमें श्रमदान के जरिए चौक-चौराहों की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा।