- Hindi News
- कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों को दिया एक दिन का वेतन
कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों को दिया एक दिन का वेतन
रायगढ़|जम्मू-कश्मीर केबाढ पीडितों की मदद के लिए समस्त शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैंक खाते से उनके एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष जम्मू-कश्मीर के नाम से भारतीय स्टेट बैंक मंत्रालय शाखा रायपुर में इलेक्ट्रानिक मोड से अंतरित की जाएगी। जिला कोषालय अधिकारी कुरूवंशी ने बताया कि शासकीय सेवकों के सितंबर का वेतन से एक दिन के वेतन के बराबर राशि बैंकों के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष के खाते में भेजने का निर्देश है।