पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के पटवारियों ने लिया निर्णय, करेंगे 22 बिंदु तैयार, मगर किसानों को देंगे नहीं

जिले के पटवारियों ने लिया निर्णय, करेंगे 22 बिंदु तैयार, मगर किसानों को देंगे नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|जिले केसभी पटवारी 22 बिंदु का विक्रय नकल तैयार करेंगे, मगर उसे किसानों को देंगे नहीं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 22 बिंदु की अनिवार्यता को समाप्त करने के बाद पटवारियों ने ऐसा करने का निर्णय लिया है। छग पटवारी संघ से मिली जानकारी के अनुसार संघ की बैठक में पटवारियों ने तय किया है कि वे दूसरे जिले के पटवारियों की तरह विक्रय नकल 22 बिंदू प्रदान नहीं करेंगे। विक्रय नकल 22 बिंदु की अनिवार्यता को समाप्त कर दिए जाने के कारण प्रदेश के दूसरे जिलों में पटवारियों ने इसे देना बंद कर दिया है। शासन द्वारा इसे लोक सेवा गारंटी अधिनियम से भी हटा दिया है। तहसील अध्यक्षों ने बताया कि उनका वेतन हर माह 20 तारीख के बाद मिलता है। जिस पर बैठक में विचार करने के बाद निर्णय लिया गया कि वेतन के साथ ही पटवारियों, लिपिक, भृत्य आदि के साथ ही पटवारियों का भी वेतन आहरण किया जाए। ऐसा नहीं होने पर वे आंदोलन के बाध्य होंगे। पटवारियों को तहसीलों में तो स्थायीकरण का लाभ दिया जा रहा है, और नहींं समयमान वेतन। अतिरिक्त हल्के के प्रभार का अतिरिक्त वेतन भी नहीं देते, जबकि कलेक्टर ने संघ के आवेदन को समय सीमा टीएल में निपटाने के आदेश दिए है।