पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को बीमार कर रहा मौसम

लोगों को बीमार कर रहा मौसम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़. जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। दिनभर तपती धूप के बाद शाम को बारिश होती है। थोड़ी देर की बारिश और दिन भर धूप से उमस बढ़ रही है जिसका लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। विभाग की मानें तो मौसम का ऐसा मिजाज फिलहाल जारी रहेगा।पिछले चार दिनों से शहर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश हो रही है। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में फिलहाल सिस्टम कमजोर है। जिससे बारिश नहीं हो रही है। दिन भर धूप और शाम को बारिश होने पर मौसम विभाग का कहना है कि तेज धूप के कारण कम दबाव का क्षेत्र बनता है जिसके कारण शाम को बारिश होती है। वहीं शाम को बदली और बारिश के कारण दिन भर उमस होती है। इसका ज्यादा असर बच्चों पर देखा जा रहा है। इन दिनों चिकित्सकों की क्लीनिक पर बच्चों की भीड़ दिख रही है। सिर में दर्द के साथ ही सर्दी खांसी की शिकायत देखी जा रही है। विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है।