टोनही प्रताड़ना जुर्म दर्ज
रायगढ़. टोनही प्रताडऩा के एक मामले में पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया। धरमजयगढ़ थानान्तर्गत ग्राम झुलनगर निवासी चंपाबाई यादव ने कल रात थाने में शिकायत करते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे जब वह बस स्टैंड के पास पहुंची तभी ग्राम मेरूगुड़ा निवासी समारू महकूल वहां पहुंचा और पुराने रंजीशवश उसे सार्वजनिक रूप से गाली-गलौच करते हुए टोनही कहकर प्रताड़ित किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 की धारा 4.3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में ले लिया है।