करंट लगने से महिला की मौत
रायगढ़. करंट लगने से आज एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सारंगढ़ गोर्रा निवासी राधा साहू पति कमल साहू उम्र 45 वर्ष वर्तमान में मधुबन पारा में रहकर अपने पति के साथ मजदूरी कर जीवनयापन करती थी। आज सुबह लगभग 9.30 बजे वह घर में अकेली थी और इसी दौरान करंट लगने से महिला की मृत्यु हो गई। महिला की मृत्यु कूलर से करंट लग जाने से हुई है महिला के शव का पंचनामा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।