- Hindi News
- स्टेशन के पास दिनदहाड़े डेढ लाख की उठाईगिरी
स्टेशन के पास दिनदहाड़े डेढ लाख की उठाईगिरी
रायगढ़|रायगढ़ रेलवेस्टेशन के सामने डेढ़ लाख रुपए उठाईगीरी के शिकार पेटी कांट्रेक्टर अयोध्या कुमार टंडन को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी। पीड़ित जब इसकी शिकायत करने पुलिस थाना पहुंचा तो संबंधित बैंक से पैसे निकालने की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने झूठी एफआईआर दर्ज कराने के आरोप में उसे घंटों कोतवाली थाने में बिठा दिया।
देर शाम संबंधित बैंक से राशि निकालने की पुष्टि हुई तो ठेकेदार को कोतवाली से छोड़ा गया। जामगांव स्थित एमएसपी.फैक्ट्री का पेटी कांट्रेक्टर ठेकेदार अयोध्या कुमार टंडन ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे रेलवे स्टेशन के सामने बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपए की उठाईगिरी हो गई। उसने ये रुपए एक्सिस बैंक से चेक के जरिए निकाले थे, ताकि उससे मजदूरों का भुगतान कर सके। और रुपए निकालने स्टेशन के एटीएम में गया तो किसी ने बाइक की डिक्की तोड़कर डेढ़ लाख रुपए गायब कर दिए, जब पुलिस ने उसकी शिकायत की। पुलिस को बैंक प्रबंधन ने जानकारी दी कि पीड़ित ने चेक से रुपए नहीं निकाले। पुलिस ने झूठी रिपोर्ट लिखाने के आरोप में ठेकेेदार को थाने में बैठा लिया। बाद में एक्सिस बैंक के मैनेजर से अयोध्या कुमार टंडन ने बैंक से पैसे निकालने की जानकारी दी तब कहीं जाकर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्जकर उसे थाने से विदा किया। इस चक्कर में पीड़ित घंटों परेशान हुआ।