स्पर्धा के परिणाम घोषित
स्पर्धा के परिणाम घोषित
रायगढ़|रायगढ़ खेलएवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंतर शालेय प्रतियोगिता में का परिणाम घोषित कर दिया गया है। लोक नृत्य सामूहिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय हायर मिडिल स्कूल जामगांव को एक हजार रुपए का नगद राशि तथा ट्राफी प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर आदर्श बाल विद्या मंदिर को 750 रुपए एवं तृतीय स्थान पर नलवा जिंदल स्कूल तराईमाल को 500 रुपए का नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।