- Hindi News
- जम्मू बाढ़ पीडितों को मदद भेजेंगे भाजपाई
जम्मू बाढ़ पीडितों को मदद भेजेंगे भाजपाई
रायगढ़|जम्मू- काश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के हर कार्यकर्ता से सहायता में भी योगदान देने की अपील की है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने जम्मू- काश्मीर बाढ़ पीडितों की मदद के लिए राशि एवं छः करोड़ रुपए का एक रैक चावल रवाना कर दिया है।
इसी तारतम्य में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल ने अपने जिला मंडल इकाइयों के कार्यकर्ताओं से धन एवं सामग्री के रुप में सहायता एकत्रकर जिला मुख्यालय में 28 सितंबर तक जमा करने के लिए कहा है। जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने जिले के सभी, कोर कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका, नपं, जिला पंचायत, जपं, के महापौर, सभापति, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमेन, सदस्य एवं प्रमुख नेता कार्यकर्ता अपने मंडलों में धन राशि संग्रहित करने में योगदान देने के लिए कहा है।