- Hindi News
- पावर टेक्नॉलाजी पर दो दिनी राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ
पावर टेक्नॉलाजी पर दो दिनी राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ
रायगढ़| जिंदलइंस्टीट्यूट आफ पावर टेक्नॅालाजी (जे.आई.पी.टी.) के तत्वावधान में ऊर्जा तकनीकी पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार ’’विद्युत ऊर्जा उद्योग की संभावनाए एवं चुनौतियों’’ का शुभारंभ, 11 फरवरी को हुआ
कार्यक्रम में सीईओ केके अग्रवाल, रामनिवास, एसके प्रसाद, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान केके अग्रवाल ने लागत प्रभाव पर प्रकाश डाला। एसके षड़ंगी ने कंपनी और इंस्टीट्यूट के आपसी तालमेल तथा भारतीय शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर प्रकाश डाला। कर्नल प्रकाश तिवारी ने वातावरण सुरक्षा तथा कंपनियों के कार्य शैली पर चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन जेआईपीटी के निदेशक डॉ. केसी यादव की अध्यक्षता में किया गया। सेमिनार के प्रथम दिवस पर भेल, जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड,गेटको भोपाल, आरजीटीयूभोपाल, सीईईपीआई आदि कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया। सेमिनार में बाहर से आए हुए अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अच्छा उत्साह दिखाया। जे.आई.पी.टी कोविद्यु तमंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम ’’केन्द्रीय विद्युतप्राधिकरण’’ द्वारा मान्यता प्राप्त है। जो जिंदल शिक्षा एवं वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में वर्ष 2008 में स्थापित किया गया है।
जिसमेंऊर्जा क्षेत्र से संबंधित विषयों में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रम का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में उक्त दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन जेआईपीटी परिसर में किया जा रहा है।