पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे व्यवसायियों पर कार्रवाई का विरोध

छोटे व्यवसायियों पर कार्रवाई का विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरवपथ सड़क किनारे फल ठेले एवं चाउमिन तथा गुपचुप के खोमचे लगाने वालों को नगर निगम द्वारा सड़क से हटाए जाने के विरोध में व्यवसायियों ने शिव सेना के नेतृत्व में निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर पहले वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सड़क पर यातायात जाम करने का आश्वासन देकर ठेला लगाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने शहर के प्रमुख सड़कों में बड़े व्यवसायियों द्वारा अपने दुकान के बाहर सामान बिखेर कर सड़क जाम करने वालों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। गौरव पथ पर लगभग दो दर्जन व्यापारी फल ठेला एवं चाऊमिन गुपचुप इत्यादि का खोमचा लगा कर जीवन यापन कर रहे हैं। मंगलवार की शाम को निगम के कर्मचारियों ने उन्हें खदेड़ दिया था। वहीं हटाए जाने से उनके सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई थी।

बुधवार की सुबह ठेले खोमचे वालों के प्रतिनिधी मंडल ने शिव सेना के जिला प्रमुख राजेश जैन,पार्षद मुक्तिनाथ प्रसाद एवं शिव सेना के सदस्य उमेश श्रीवास,संजय सोनी, सोनी लहरे एवं मुकेश चौहान के साथ निगम आयुक्त प्रमोद शुक्ला को ज्ञापन देते हुए उन्हे वहां से नहीं हटाने की मांग की, वहीं गरीब व्यवसायियों की परेशानियों को देखते हुए निगम आयुक्त प्रमोद शुक्ला ने वैकल्पिक व्यवस्था होते तक उन्हें नहीं हटाने की बात कहते हुए सड़क पर यातायात जाम नहीं करने एवं मांस मटन इत्यादि की बिक्री नहीं करने को कहा है।

नगर निगम आयुक्त श्री शुक्ला द्वारा राहत प्रदान किये जाने पर व्यवसायियों ने निगम आयुक्त एवं शिव सेना को आभार प्रकट किया है।

निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंंपने पहुंचे शिवसैनिक।

मांग