पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शक्त व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण शिविर के लिए तिथि तय

नि:शक्त व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण शिविर के लिए तिथि तय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| नि:शक्तजनोंका शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण के लिए परिचय पत्र / पास बुक /प्रमाण पत्र तैयार कर वितरण कराने के लिए जिला स्तर पर नि:शक्तजन का चिकित्सकीय परीक्षण शिविर 24 फरवरी से 4 मार्च तक सभी जनपद पंचायत के लिए शिविर स्थल शासकीय जिला चिकित्सालय में किया गया है। समाज कल्याण शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत बरमकेला के लिए 24 फरवरी को, सारंगढ़ के लिए 25 फरवरी को, खरसिया- 26 फरवरी, घरघोड़ा तमनार के लिए 27 फरवरी, पुसौर-1 मार्च, लैलूंगा 2 मार्च, धरमजयगढ़-3 मार्च एवं रायगढ़ के लिए 4 मार्च को नि:शक्तजनों का चिकित्सकीय परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है।



इस शिविर में ऐसे नि:शक्तजन जिनकी नि:शक्तता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो और पूर्व में नि:शक्तजन परिचय पत्र जारी नहीं किया गया हो, ऐसे पात्र नि:शक्तों को परिचय पत्र, पास बुक, प्रमाण-पत्र, शासन के निर्देशानुसार संबंधित अनुविभागीय अधिकारी तथा सिविल सर्जन के हस्ताक्षर से जारी किया जाएगा। शिविर में नि:शक्तों को तीन नग पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होने कहा गया है। शिविर स्थल में नि:शक्तजनों को लाने-ले जाने के लिए ग्राम पंचायत के सचिव / समाज शिक्षा संगठक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

----------------

-----------------------