- Hindi News
- उर्दना, जिंदल, रामपुर, चिराईपानी बेरियर पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
उर्दना, जिंदल, रामपुर, चिराईपानी बेरियर पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
रायगढ़| कलेक्टरमुकेश बंसल ने रायगढ़ मोटरयान अधिनियम की धारा नियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उर्दना, जिंदल बेरियर, रामपुर बेरियर, चिराईपानी बेरियर एवं नंदेली तिराहा की ओर आने-जाने वाली सड़क पर भारी वाहन ट्रक, ट्रेलर का प्रवेश सुबह 6 से 8.30 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक आने जाने में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध किया है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर के विकास एवं विस्तार के फलस्वरूप शहर में स्कूल पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में अत्याधिक वृद्धि होने के कारण स्कूल लगने के समय प्रात: एवं छूटने के समय बच्चों एवं अभिभावकों की काफी भीड़-भाड़ होने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इस तारतम्य में उर्दना, जिंदल बेरियर, रामपुर बेरियर, चिराईपानी बेरियर एवं नंदेली तिराहा की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ एवं जिला परिवहन अधिकारी से प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है।
------------------