- Hindi News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका पद के लिए आवेदन 24 तक
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका पद के लिए आवेदन 24 तक
एकीकृतबाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - सहायिका पद के लिए आवेदन 24 फरवरी तक आवेदन मंगाए गए है। आवेदन सीधे अथवा डाक के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी कार्यालय में भेज सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। एकीकृत बाल विकास के परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम रायगढ़ वार्ड क्र. 18 दरोगापारा में कार्यकर्ता के एक पद तथा वार्ड क्र. 20 नया गंज बी, वार्ड क्र. 20 कोष्टापारा बी तथा तथा वार्ड क्र. 4 नवापारा गांधी नगर में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के माध्य होनी चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता, सहायिका, सह सहायिका / संगठिका को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है।