पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला योजना सांख्यिकी कार्यालय में डाटा एंट्री आपरेटर के लिए आपत्ति 16 तक

जिला योजना सांख्यिकी कार्यालय में डाटा एंट्री आपरेटर के लिए आपत्ति 16 तक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|जिला योजनाएवं सांख्यिकी कार्यालय रायगढ़ द्वारा डाटा एन्ट्री आपरेटर संविदा पद के लिए दावा-आपत्ति 16 फरवरी तक मंगाए गए हैं। दावा-आपत्ति जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय रायगढ़ के कक्ष क्र. 107 में जमा कर सकते है। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि अलग से घोषित की जाएगी। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार डाटा एन्ट्री आपरेटर संविदा पद के गत दिवस आवेदन मंगाए थे, जिसमें 207 अभ्यर्थियों का आवेदन प्राप्त हुआ। चयन समिति द्वारा उपरोक्त सभी आवेदन पत्रों का परीक्षण कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची को अनुमोदन किया गया तथा पात्र एवं अपात्र सूची का अवलोकन रायगढ़ जिले के वेबसाइट में देखा जा सकता है।